फिरोजाबाद: एडू-विस्टा प्रदर्शनी में बच्चों की दिखी प्रतिभाएं

-प्रदर्शनी में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

फिरोजाबाद। किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में एडू-विस्टा 2024 प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी विषयों से संबंधित स्टॉल सजाई गई।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डीआईओएस डॉ निशा अस्थाना, बीएसए आशीष कुमार पांडे, विद्यालय प्रशासक डाॅ मयंक भटनागर, प्रबंधक मुकुल सरन भटनागर, प्रधानाचार्या रुपाली भटनागर एवं कुसुम रानी भटनागर ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया।

इसके पश्च्यात मुख्य अतिथिओं ने गौ-माता का पूजन किया। प्रदर्शनी में सभी विषयों को चार्ट, चित्र, मॉडल, एक्ट व झाकिओं के माध्यम से दर्शाया गया। इसमें संपूर्ण भारतीय संस्कृति को दर्शाते हुए वेद, पुराण, राम मंदिर, मीनाक्षी मंदिर, गुरुकुल सभ्यता, कृषि पशुपालन, भाषा का ज्ञान, श्रेष्ठ कवियों एवं मुख्य रूप से गौ पालन को संजीव चित्रों के माध्यम से उसके बारे में समझाया गया।

अंग्रेजी विषय में कठपुतली, रंगमंच, भाषा के महत्व को प्रदर्शित किया गया, साथ ही अन्य विषयों में अर्थव्यवस्था व लघु उद्योग में पशुपालन, कृषि, सौर ऊर्जा द्वारा बिजली की बचत करना बताया गया। प्राकृतिक वस्तुओं का प्रयोग करके कृत्रिम वस्तुओं के प्रयोग से बचाव के साथ अन्य बहुत सी चीजों का दिखाया गया।

कार्यक्रम के अंत में सीईओ विख्यात भटनागर, कुशल भटनागर, दीपाली भटनागर, मानसी भटनागर ने बच्चों की मेहनत को सराहते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा की और शुभ आशीर्वाद देते हुए कहा कि आने वाले समय में हमारे बच्चे और भी अच्छा करके दिखाएंगे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566