शिकोहाबाद: लड़कियों में काजल और लडकों में शिवम बने चैंपियन

शिकोहाबाद। आदर्श कृष्ण महाविद्यालय के 77 वें वार्षिक खेल महोत्सव में लड़कियों के ग्रुप में काजल चैंपियन बनीं, जबकि लड़कों के वर्ग में शिवम यादव ने यह उपलब्धि हासिल की। विद्यालय के प्राचार्य मौकम सिंह और बीडीएम कॉलेज की प्राचार्या गीता यादुवेंदु ने दोनों को चैंपियन्स ट्राफी देकर सम्मानित किया।

आदर्श कृष्ण महाविद्यालय के खेल मैदान पर मंगलवार से दो दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर मेडल प्राप्त किये। वहीं ऑल राउंडर चैंपियन गर्ल्स और बॉयज के विजेताओं को मुख्य अतिथि ने ट्राफी और मेडल प्रदान कर उनको सम्मानित किया। पुरुष वर्ग में 400 मीटर दौड़ में प्रशांत प्रथम, निशू द्वितीय और अंकित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं 800 मीटर दौड़ में लक्षमन ने प्रथम, योगेश द्वितीय और गौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं गोला फेंक में अभिनव राज प्रथम, विनोद द्वितीय और सचिन कुमार ने तृतीय स्थान पाया। वहीं चैंपियनशिप ट्राफी काजल और शिवम को प्रदान की गई। अंत में डॉ.जगदीश यादव ने सभी अतिथयों और खिलाड़ियों का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया

समापन समारोह की अध्यक्षता डॉ. कप्तान सिंह यादव ने की। मुख्य अतिथि बीडीएम महाविद्यालय की प्रार्चार्या गीता यादुवेन्द्र रहीं। इस अवसर पर डॉ. सीमा रानी जैन, डॉ. शशि प्रभा तोमर, डॉ. गीता यादव, डॉ.ममता भारद्वाज, कमल सिंह, अशोक यादव, संजय यादव आदि मौजूद रहे।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814