शिकोहाबाद: जेएस विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

-छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर किया शुभारंभ

शिकोहाबाद। जेएस विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता का छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुभारम्भ किया। जिसमें खिलाडियों ने बढ-चढकर भाग लिया। प्रतियोगिताओं में खेल के प्रति बच्चों में काफी उत्साह दिखा।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कहा कि विभिन्न खेलों के खेलने से हमारी शारीरिक, मानसिक और सामाजिक सेहत में सुधार होता है। खेल का महत्व इतना महत्वपूर्ण है कि इसके बिना हमारा जीवन अधूरा माना जा सकता है।

कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव ने कहा कि खेलकूद मानव मन को प्रसन्न और उत्साहित बनाये रखते हैं। खेलो से नियम पालन के स्वभाव का विकास होता है। डॉ. गौरव यादव महानिदेशक ने कहा कि खेल खेलने से हमारा मन ताजगी और सक्रियता से भर जाता है। खेल हमारे मानसिक तनाव को कम करने में भी मदद करते हैं।

इस अवसर पर प्रति कुलाधिपति डॉ.पीएस यादव, वाइस चेयरपर्सन डॉ. गीता यादव, मैनेजिंग ट्रस्टी अशोक कुमार, डॉ. हिमांशू यादव, डॉ. शुभम यादव, कुलपति डॉ. वीपी अग्रवाल, महानिदेशक डॉ. गौरव यादव ने पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिंह देकर उप जिलाधिकारी को सम्मानित किया।

प्रतियोगिताओं में 800 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान नीरू, द्वितीय स्थान पर सोनम राठौर एवं तृतीय स्थान वंदना ने प्राप्त किया। 800 मीटर बालक वर्ग में प्रथम स्थान अनुज कुमार, द्वितीय स्थान, विपिन कुमार एवं तृतीय स्थान शिवम कुमार ने प्राप्त किया।

इस मौके पर खेल समिति के जयवीर सिंह यादव, डॉ.आरए कुशवाह, लेफ्टीनेंट शैलेन्द्र सिंह, डॉ. विवित कुमार यादव, डॉ. भारती यादव, डॉ.अंजली राव, रंजन जादौन, अतुल यादव,कृष्णवीर सिंह का खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा। संचालन डॉ. रूपकथा घोष एवं सृष्टी गुप्ता ने किया।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814