फिरोजाबाद: रसूलपुर पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़

-एक आरोपी को गिरफ्तार कर छह देशी तमंचा व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण मिले

फिरोजाबाद। रसूलपुर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से छह देशी तमंचा बने, कारतूस व भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।

एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने घटना की जानकारी देते हुे बताया कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अवैध असलाह बनाने और उनकी बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कडी में रसूलपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार रात सवा नौ बजे ग्राम मढ़ा के जंगल को जाने वाले रास्ते पर एक प्लाट में अवैध शस्त्र बनाने का कारखाना चल रहा था। पुलिस ने सूचना पर कार्यवाही करते हुए दबिश दी।

इस दौरान मौके पर आरोपी सलमान उर्फ गुल्ली पुत्र भोला कुरैशी निवासी किशन नगर कलाबती स्कूल के पीछे को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से छह बने हुए तमंचा, कारतूस और बड़ी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेशपर जेल भेज दिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पंवार, एसएसआई सुनील कुमार, एसआई अजय सिह, है.का तारिक बेग, उमेश कुमार, रौकी तौमर और मोहित कुमार मौजूद रहे।

 

 

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814