फिरोजाबाद: घर में खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी में हुई कहासुनी

-धान में डालने वाली कीटनाशक दवा का पत्नी ने किया सेवन, हुई मौत

फिरोजाबाद। घर में खाना बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। इसी बात से नाराज होकर पत्नी ने धान में डालने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिसके चलते महिला की मौत हो गई। मृतका की 20 साल पहले शादी हुई थी लेकिन अभी तक कोई भी बच्चा नहीं था।

थाना जसराना क्षेत्र के पाढ़म निवासी 42 वर्षीय महिला सविता की सोमवार शाम खाना बनाने को लेकर पति ओमवीर से कहा सुनी हो गई। पति ने बताया कि वह धान में डालने के लिए कीटनाशक दवा लेकर आए थे जो उन्होंने घर पर रख दी थी। शाम को खाना बनाने को लेकर पत्नी से कुछ कहा सुनी हो गई। रात को उन्होंने पत्नी से धान में डालने के लिए लाई गई कीटनाशक दवा मांगी। तभी नाराज पत्नी ने उस कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जिसके चलते उसकी तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल में दिखाने ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ससुराल पक्ष ने मृतक के मायका पक्ष को घटना की जानकारी दे दी है। साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतका का मायका मैनपुरी में है।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558