फिरोजाबाद: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

-रक्षाबंधन के दिन घर से हुआ था लापता

फिरोजाबाद। थाना लाइनपार में रहने वाले एक युवक का शव थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में पेड़ पर लटका हुआ मिला है। इसकी जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि रक्षाबंधन वाले दिन से ही वह लापता हो गया था।

थाना लाइनपार क्षेत्र के आजाद नगर बाल्मीकि बस्ती निवासी 18 वर्षीय निहाल पुत्र सोनू वाल्मीकि तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह मेहनत मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि रक्षाबंधन की सुबह वह वहीं पास में रहने वाले अपने चाचा के घर गया था। जहां नहाने के बाद वह घर से निकल आया। पिता बेटे को चाचा के घर पर होने का अनुमान लगाए बैठे थे जबकि चाचा अपने पिता के पास बेटे के पहुंचने का अनुमान लगाए बैठे थे। जब रात्रि में निहाल घर नहीं पहुंचा। तब उसके लापता होने की जानकारी हुई।

परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। मंगलवार को उसका शव थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव बासठ के पास एक पेड़ पर लटका हुआ मिला। इसकी जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558