शिकोहाबाद: पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देने वाले वांछित दो गिरफ्तार

-पुलिस ने पकड़े गये दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

शिकोहाबाद। फरवरी माह में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों के स्थान पर बैठ कर परीक्षा देने का एक मामला दर्ज हुआ था। जिसमें पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि कुछ फरार चल रहे थे। पुलिस ने मंगलवार को दो बांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने एक मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें रजनेश निवासी जाफाराबाद सहित पांच आरोपी नामजद थे। वहीं एक अन्य मुकदमा डॉ. संजीव कुमार यादव निवासी डिफेंस कॉलोनी आगरा केंट थाना सदर जनपद आगरा ने भी मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें सिंटू कुमार निवासी गहेरी एका सहित कई लोगों को नामजद किया था। आरोपी रजनेश और सिंटू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी, लेकिन वह फरार हो रहे थे।

मंगलवार सुबह थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को प्रतापपुर चैराहा के समीप अंडर पास से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गये दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभार निरीक्षक प्रदीप कुमार, निरीक्षक अपराध रमेश सिंह यादव, उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह, उप निरीक्षक रमित आर्य और कांस्टेबिल प्रिंस मौजूद रहे।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814