-गाय बांधने जा रही थी, तभी अचानक भर भराकर गिरी दीवार
फिरोजाबाद। थाना फरिहा क्षेत्र में गाय बांधने जा रही एक महिला की दीवार गिरने से मौत हो गई जबकि गाय घायल हुई है। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव गुहाना निवासी 49 वर्षीय गंगाश्री पत्नी मुकेश बुधवार रात्रि बारिश के दौरान अपनी गाय को बांधने के लिए जा रही थी। दीवार के सहारे बने खूंठे पर गाय को बांधते समय अचानक दीवार भर भराकर गिर गई। जिसकी नीचे गंगाश्री दब गई। इससे पहले कि परिवारीजन उन्हें बाहर निकालते इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। महिला की मौत पर परिवार में चीख पुकार मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि गाय बांधते समय दीवार गिरने की वजह से महिला की मौत हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका के तीन बच्चे हैं।