शिकोहाबाद: सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दशहरा

शिकोहाबाद। सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल में बड़े धूमधाम से दशहरा मनाया गया। छात्रों द्वारा दशहरा पर असेंबली आयोजित की गयी। जिसमें नन्हें-नन्हें छात्रों ने कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रार्थना और दुर्गास्त्रोत्रं नृत्य से किया। छात्रों द्वारा कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।

छोटी-छोटी बच्चियां दुर्गा माँ के अलग-अलग रूपों में सबके मन को मोह रही थीं। भगवान् राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण की पोशाकों में सुसज्जित छात्रों ने सबको आकर्षित किया। नवरात्रों की कहानी, कविता और गर्भा डांडिया की प्रस्तुति देखकर आनंद ही आ गया।

निर्देशिका डाॅ गीता यादव ने भगवान स्वरूप मे सजे सभी बच्चों को तिलक लगा कर मिष्ठान खिलाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या एकता शर्मा ने छात्रों को दशहरा की बहुत शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि दशहरा के दिन भगवान राम ने रावण का वध कर कर बुराई पर विजय प्राप्त की।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2797