शिकोहाबाद: एडीएम न्यायिक ने किया तहसील का निरीक्षण
-कुर्की की फाइल और रजिस्टर बनाने के दिए निर्देश
शिकोहाबाद। एडीएम न्यायिक फिरोजाबाद ने गुरुवार को तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय और संग्रह अनुभाग का निरीक्षण कर आरसी से संबंधित कागजात चेक किए। जिसमें इस साल की आरसी और और पिछले साल की आरसी की जानकारी प्राप्त की।
गुरुवार को सुबह एडीएम न्यायिक संगीता गौतम तहसील परिसर पहुंची। उन्होंने सर्वप्रथम एसडीएम कार्यालय, संग्रह अनुभाग का निरीक्षण किया। यहां विगत वर्ष की आरसी और वर्तमान समय की आरसी के बारे में जानकारी की। उन्होंने तहसील प्रशासन को आरसी बकाया बसूली के निर्देश दिये। इसके साथ ही कुर्की की फाइल की जानकारी की और एक रजिस्टर बनाने के निर्देश दिये। इतना ही नहीं उन्होंने कुर्की के आदेश को साफ और स्पष्ट लिखने के लिए कहा, जिससे उसमें सभी जानकारी प्राप्त हो सकें।
इस दौरान अधिवक्ताओं ने एक ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने नायब तहसीलदार के स्थानांतरण होने के बाद भी रिलीव ना किये जाने पर आपत्ति जताई। मांग की कि नायब तहसीलदार को शीघ्र रिलीफ किया जाए। इस पर एडीएम ने उन्हें शाम तक रिलीव करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कृति राज चैधरी और तहसीलदार कीर्ति चैधरी भी मौजूद रहीं।