फिरोजाबाद:सरोजनी नायडू जूनियर हाईस्कूल में टीएलएम निर्माण कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद। शिक्षण को रुचि पूर्ण और सरल बनाने के लिए खेल-खेल में शिक्षा दी जाये। गुरूवार को शिक्षण सहायक सामग्री (टीएलएम) निर्माण कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का आयोजन चाइल्ड फण्ड इंडिया (दिशा) के द्वारा सरोजनी नायडू जूनियर हाईस्कूल बोधाश्रम में किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार से गणित और व्याकरण से सम्बन्धित शिक्षण सहायक सामग्री का निर्माण कर उसका प्रजेंटेशन दिया। जिससे बच्चे आसानी से चीजों को समझकर अपने अधिगम स्तर को बढ़ा सके। प्रधानाचार्य भगवान दास शंखवार ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके द्वारा बनाई गई सामग्री की तारीफ करते हुए उसे छात्रोपयोगी बताया। इस मौके पर प्रभात श्रीवास्तव, अनुपम शर्मा, शिक्षा कोर्डिनेटर दीक्षा शर्मा, पार्षद मनोज शंखवार, नीलम मिश्रा, पूजा, काजल, शैलजा, पुष्पेंद्र, हनुमंत, कुलदीप सहित 19 फैसिलिटेटर उपस्थित रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566