फिरोजाबाद: मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सीएल जैन काॅलेज में आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता

फिरोजाबाद। सेवा पथ जन कल्याण समिति द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सीएल जैन महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।शनिवार को सीएम जैन काॅलेज में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रंगाली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने मतदाता संबंधी संदेश रंगोली में उकेर दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वैभव जैन ने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में भाग लेने पर उनका मनोबल बढ़ाया। स्वीप ब्रांड एंबेसडर कल्पना राजौरिया ने सभी छात्र-छात्राओं को वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने लिए आह्वान। इस अवसर पर सेवा पथ जन कल्याण समिति की प्रदेश सचिव सीमा गुप्ता, योगेंद्र प्रकाश जैन, रेंजर लीडर डॉ रश्मि जिंदल, रोवर लीडर हवा सिंह, पूर्व प्राचार्य डा. उदय राज सिंह ने सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2541