फिरोजाबाद: किड्स काॅनर्र हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में केेक काटकर मनाया क्रिसमस डे

फिरोजाबाद। सुहागनगरी के शिक्षण संस्थानों में क्रिसमस डे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें नन्हें-मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

शनिवार को किड्स काॅनर्र हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। छोटे-छोटे बच्चे सेंटा क्लाॅज के परिवेश बहुत आकर्षण दिखाई दे रहे थे। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्य रूपाली भटनागर एवं प्रशासक डा. मयंक भटनागर ने सभी बच्चों के साथ मिलकर क्रिसमस डे पर केक काटा तथा चॉकलेट एवं गिफ्ट प्रदान किए।

कार्यक्रम में बच्चों ने जिंगल बेल गाने पर नृत्य किया। प्रधानाचार्य रूपाली भटनागर ने कहा हमारे विद्यालय में सभी पर्वों को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी पर्व बच्चों के साथ मिलकर सेलिब्रेट करना एवं उनके धर्म के बारे में जानकारी देना शिक्षा का एक पार्ट है। जिससे बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ त्यौहार की भी जानकारी दी जाती है।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1283