फिरोजाबाद: एस.एच.जे. मॉडर्न स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देश भक्ति गीतों पर दी प्रस्तुतियां

फिरोजाबाद। गुरूवार को एस.एच.जे. मॉडर्न स्कूल में गणतंत्र दिवस व बसंत पंचती समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सीनियर वर्ग विद्यार्थियों ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत डांस प्रस्तुत किये। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चें ने फिर भी दिल है हिंदुस्तानी डांस पर शानदार प्रस्तुती दी।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर ओमप्रकाश शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमे अपनी आजादी का सम्मान करते हुए अपने शहीदों एंव अपने सैनिक, जो अपनी जान पर खेल कर देश की रक्षा करते है, उनको नमन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान विश्व का सबसे लम्बा हस्तलिखित संविधान है। जिसको बनाने में डा. भीमराव अम्बेडकर की अहम भूमिका रही। हमे इस संविधान का सम्मान करते हुए अपने देश को हर तरफ से आगे ले जाने में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर श्वेता गुप्ता, मीनाक्षी गुप्ता, रेनु गुप्ता, मीना उपाध्याय एंव शिवम् शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566