फिरोजाबाद: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया अपनी बौद्विकता का परिचय

फिरोजाबाद। दाऊ दयाल महिला महाविद्यालय में आजाद हिंद फौज की स्थापना करने वाले वीर बलिदानी भारतीय स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की 125 में वर्षगांठ पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यायय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

कोलकाता सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत दाऊ दयाल महिला महाविद्यालय में सुभाष चंद्र बोस की राजनीतिक यात्रा तथा सम्पूर्ण जीवन शैली पर आधारित रोचक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर अपनी बौद्धिकता का परिचय दिया। साथ ही उन्हें छतरी, कैप, की-रिंग व बैज देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रेनू वर्मा ने टीम के सभी सदस्यों का स्वागत, अभिनंदन कर उनके कार्यक्रम की प्रशंसा की। जय हिंद अभियान की टीम के सदस्यों में बेस्ट मोबाइल वैन के कोऑर्डिनेटर विनोद शूटर, सहयोगी सतीश कुमार, सौरभ, संजीव, दयाशंकर ने कार्यक्रम में अहम भूमिका अदा की।

इस अवसर पर डॉ, निशा अग्रवाल, डॉ रंजना राजपूत, डॉ विनीता यादव, डॉ प्रेमलता, डॉ माधवी सिंह, डॉ अंजू गोयल, डॉ कंचन जैन, डॉ निधि गुप्ता, प्रगति दुबे आदि मौजूद रही।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2571