फिरोजाबाद: चोर समझकर मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद। चार दिन पहले मिले अज्ञात युवक की शिनाख्त होने के साथ ही पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने हत्यारोपी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनसे पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने चोर समझकर मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर शव को प्लाट में फेंक दिया था।

मोहल्ला करबला निवासी अमित क्वालिटी ग्लास में मजदूर का काम करता था। साथ ही अपने परिवार की जिम्मेदारी भी निभाता था। 16 सितंबर की रात को वह काम करने के लिए शाम करीब पांच बजे निकला था। जहां से रात करीब 11 बजे काम खत्म कर घर के लिए निकला था। फैक्ट्री के पास ही उसे अपना दोस्त आकाश भी मिल गया था। इसके बाद दोनों ने साथ-साथ चाय पी थी। फिर दोनों नेहरू नगर होते हुए अपने घर जा रहे थे।

तभी अभिषेक और सतीश उर्फ मंशी ने उन दोनों को चोर समझकर पकड़ लिया। फिर दोनों को बेरहमी से पिटाई की। इसी दौरान आकाश किसी तरह से उनके चंगुल से भाग निकला। लेकिन उन दोनों ने अमित को घर के अंदर ले जाकर बेरहमी से पीटा। जिससे वह अधमरा हो गया। फिर दोनों उसे विवेकानंद स्कूल के समीप खाली मैदान में फेंक आए। सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। 17 सितंबर को उसका शव पड़ा मिला था।

अमित की मां विनीता देवी ने दो ठेकेदारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से असली हत्यारों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2574