फिरोजाबाद: छदामीलाल जैन मंदिर की जलधारा देखनों को उमड़ा जनसैलाब

फिरोजाबाद। शनिवार को सुभाष तिराह स्थित छदामीलाल जैन में जलधारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में जैन समाज के महिला, पुरूषों एवं बच्चों ने पहुंचकर धर्मलाभ लिया।

छदामीलाल जैन मंदिर में जलधारा कार्यक्रम में जिलेभर से आए जैन समाज के लोगों मंत्रोच्चाण के साथ भगवान महावीर का पूजन किया। इस मौके पर मंदिर को आकर्षण रूप से सजाया गया। बैंडबाजों के साथ जल लाकर श्रावकों ने श्रीजी का मंत्रोच्चाण कर अभिषेक किया। उसके बाद श्रीजी को यथास्थान स्थापित किया।

श्रीजी की जलधारा कार्यक्रम में जनपद के अलावा दूर-दराज से आएं जिनभक्तों ने पधाकर धर्मलाभ लिया। मंदिर प्रांगण भगवान महावीर के जयकारों से गुजायमान हो रहा था। मंदिर के बाहर मेले जैसा नजारा था।

 

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2574