शिकोहाबाद: संदिग्ध अवस्था में युवक को सोते समय लगी गोली, पुलिस ने कराया मेडिकल

शिकोहाबाद। जसलई गांव में बीती रात सोते समय संदिग्ध अवस्था में युवक के हाथ में गोली लगी। अचानक गोली की आवाज और युवक की चीख पुकार सुन परिवार के लोग जाग गये। चारों तरफ देखा तो कोई दिखाई नहीं दिया। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज दिया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे फिरोजाबाद रेफर कर दिया।

जसलई निवासी पोखपाल (45) बृहस्पतिवार की रात घर पर सो रहा था। तभी रात दो बजे के करीब अचानक फायर की आवाज हुई और युवक की चीख निकल गई। उसने देखा तो उसके हाथ से खून निकल रहा था। फायरिंग की आवाज और चीख सुन कर मोहल्ले के लोग जाग गए। परिजनों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने उसे फिरोजाबाद रेफर कर दिया। लेकिन रात में ही फिरोजाबाद से युवक को शिकोहाबाद संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया।

इसके बाद शुक्रवार सुबह युवक का मेडिकल कराया गया। घायल पोखपाल ने बताया कि जब वह सो रहा था, तभी किसी ने रिवाल्वर से फायर कर दिया, जिससे गोली उसके हाथ में लगी है। हालांकि पोखपाल ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामला संदिग्ध है। घायल का मेडिकल कराया गया है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

GAGAN TOMAR
GAGAN TOMAR

गगन तोमर एक युवा और जोशीले पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी नई सोच और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत से ही विभिन्न सामयिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी नजर रखी है। गगन की रिपोर्टिंग की विशेषता उनकी स्पष्ट और संजीवनी लेखनी है, जो पाठकों को न सिर्फ जानकारी प्रदान करती है, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती है।

Articles: 267