फिरोजाबाद: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने यमुना घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर द्वारा विद्यार्थी परिषद के आयाम स्टूडेंट फॉर सेवा सेवार्थ विद्यार्थी के माध्यम से यमुना किनारे स्थित पसीना वाले हनुमान मंदिर स्वच्छता अभियान चलाया गया। विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने यमुना घाट के आसपास साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

विभाग संगठन मंत्री विश्वेंद्र ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समय-समय पर अपने आयामों के माध्यम से सेवा कार्य करती रहती है। इसी के तहत विद्यार्थी परिषद का एक आयाम सेवार्थ विद्यार्थी भी है। जिसके तहत शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने यमुना घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया है।

प्रांत छात्र शक्ति संयोजक आदर्श एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राज पलिया ने बताया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने आयाम के माध्यम से समय-समय पर सेवा कार्य करता रहता है। जैसे पक्षी बचाओ अभियान, स्वच्छता अभियान तथा विभिन्न प्रकार के कारण जहां भी विद्यार्थी को लगता है कि समाज में किसी चीज की कमी है उसकी पूर्ति करने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सेवार्थ विद्यार्थी आयाम बना है।

इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष अभीष चैहान, महानगर विस्तारक आकाश पाल, महानगर मंत्री लकी पंडित, जिला सह संयोजक काजल गगर्, महानगर सह मंत्री महिमा, शिवांगी जादौन, अभिषेक, कुशाग्र गुप्ता, महानगर मीडिया प्रभारी आयुष मिश्रा, नीतिका, रीनू, रिया, शिखा, मुस्कान, शिवानी आदि छात्राऐं मौजूद रही।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566