फिरोजाबाद: श्रद्धालुओं की एक बोलेरो पिकअप कार आगे चल रहे कंटेनर से टकराई, एक की मौत, नौ घायल

फिरोजाबाद। गोवर्धन मथुरा परिक्रमा लगाकर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप कार सिरसागंज थाना क्षेत्र में हाइवे किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि नौ श्रद्धालु घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

सिरसागंज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-2 ग्राम धातरी स्थित लग्जरी होटल के सामने शनिवार को एक बोलेरो पिकअप आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में बोलेरो पिकअप सवार 10 सवारी घायल हो गईं। जानकारी होने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आनन-फानन में सभी घायलों को उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि बोलेरो पिकअप सवार मध्य प्रदेश से गिरिराज महाराज गोवर्धन मथुरा परिक्रमा और दर्शन करने आए थे। वापस भिंड मध्य प्रदेश वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

उपचार के दौरान एक श्रद्धालु 45 वर्षीय जय सिंह पुत्र रामरतन निवासी बिलोहरा थाना देहात भिंड मध्य प्रदेश की मौत हो गई, जबकि मुन्नालाल पुत्र लखीराम, राममूर्ति पत्नी मुन्ना लाल, हरिशंकर पुत्र लच्छीराम निवासीगण बोलेरो जनपद भिंड मध्य प्रदेश, गुड़िया पुत्री धीर सिंह निवासी महूंना भिंड मध्य प्रदेश, छोटी पत्नी रामबरन सिंह निवासी रुदौली भिंड, लक्ष्मी पुत्री राम खेत निवासी बगेडी भिंड, मुन्नी देवी पत्नी मुरारी भिंड, पिंकी पत्नी रामजी निवासी भिंड, मोहन सिंह पुत्र रामबरन सिंह निवासी रुदौली थाना पवई जिला भिंड मध्य प्रदेश घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे मार्ग से हटवा कर मार्ग को सुचारू करा दिया गया है। हादसे के दौरान बोलेरो पिकअप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कंटेनर चालक शौकीन खान का कहना है कि वहां ढाबे पर चाय पीने के बाद जैसे ही चला कि तभी पीछे से आ रही बोलेरो पिकअप ने टक्कर मार दी। उसने बताया कि वह कंटेनर में कलई लेकर उड़ीसा जा रहा था।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558