फिरोजाबाद: भाजपा कार्यकर्ता बूथों पर डोर टू डोर करें जनसंपर्क-नागेन्द्र दुबे

फिरोजाबाद। सोमवार को मोड़ा कनेटा स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला प्रभारी नागेन्द्र दुबे गामा ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं अभियान प्रमुखों के साथ बैठक कर जनसंपर्क अभियान की समीक्षा की।

जिला प्रभारी नागेन्द्र दुबे गामा ने सम्बोधित करते हुऐ कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के सफलतम नौ वर्ष पूर्ण होने के सुअवसर पर पार्टी द्वारा महासंपर्क जनअभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथों पर डोर टू डोर जन संपर्क करने, जन-जन के सशक्तिकरण के साथ ही, राष्ट्र की समृद्धि और सामर्थ्य को नई गति और शक्ति प्रदान करने लिए डबल इंजन सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के पत्रक लेकर प्रचार-प्रसार करें।

बैठक में जिलाध्यक्ष वृंदावन लाल गुप्ता, मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी, डॉ सत्यपाल सिंह राजपूत, जसराना चेयरमैन राजीव गुप्ता, दीपक चैधरी, पूर्व विधायक शिव सिंह चक, जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, अविनाश सिंह भोले, हनुमन्त सिंह बघेल, शैलेन्द्र सिंह, डॉ उम्मेद सिंह राजपूत, सोनी शिवहरे, दीपक राजोरिया, दुष्यंत जादौन, भीकम सिंह कुशवाह, कुलदीप तिवारी, राजेश चैहान, अवनीश गुप्ता, टीकम सिंह राजपूत, त्रिलोकीनाथ शर्मा, संजय चक, डॉ यशवीर सिंह, आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1359