फिरोजाबाद: रक्तदान करने से शरीर रहता है स्वस्थ-पूनम गुप्ता

-महिला शक्ति पदाधिकारियों ने एस.एन मेडीकल काॅलेज में किया दस यूनिट ब्लड डोनेट

फिरोजाबाद। जायंट्रस ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति के द्वारा एस.एन. मेडिकल कॉलेज में एक रक्त शिविर आयोजित किया गया। जिसमें महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने 10 यूनिट रक्तदान कर लोगों से ब्लड डोनेट करने की अपील की।

संस्था की अध्यक्ष पूनम गुप्ता ने बताया कि रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई बीमारियां दूर होती हैं। हार्ट अटैक के लिए रक्तदान करना काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों का जोखिम भी कम होता है। प्रशासनिक निर्देशिका प्राची अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान शिविर लगाने का उद्देश्य एक्सीडेंट में घायल मरीजों को ब्लड मिल उपलब्ध हो सके। साथ ही जरूरतमंद लोगों को भी ब्लड आसानी से उपलब्ध हो सके।

वित्त निर्देशिका राखी बंसल ने बताया कि ग्रुप की सदस्यों द्वारा बहुत ही उत्साह के साथ रक्तदान किया गया। जिसमें पूनम गुप्ता, प्राची अग्रवाल, अनुपमा जैन, रितु खंडेलवाल, निधि जैन, गौरी बंसल, गुंजन अग्रवाल, एकता मित्तल, सीमा अग्रवाल ने रक्तदान किया। इस दौरान सीएमएस डॉ नवीन जैन, डॉ सोनाली, डॉ गरिमा, कार्यक्रम संजोयिका अनुपमा जैन, रीना गर्ग आदि मौजूद रही।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2476