शिकोहाबाद: फौजी के घर हजारों की चोरी, गांव में फैली सनसनी

शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव नगला जवाहर में सैना में तैनात फौजी के घर बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर घर में रखी नकदी और आभूषण चोरी कर फरार हो गये। जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।

नगला जवाहर निवासी अजुर्न सिंह पुत्र पूरन सिंह सेना में तैनात हैं। घर पर उनकी पत्नी और बच्चे रहते हैं। शुक्रवार रात नौ बजे उनकी पत्नी टहलने गईं थी। बच्चे घर पर थे। इसी दौरान अज्ञात चोर घर में घुस आए और घर में रखी नकदी और आभूषण चोरी कर फरार हो गये।

जब फौजी की पत्नी घर लौटी तो घर में सामान बिखरा पड़ा देख हैरान रह गईं। अलमारी और बक्शों में देखा तो नकदी और आभूषण गायब थे। चोरी की जानकारी होते ही थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा का कहना है कि प्रथम दृष्टया चोरी संदिग्ध प्रतीत होती है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्यवाही की जायेगी

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814