शिकोहाबाद: रामलीला मंचन कमेटी के पदाधिकारी ईओ से मिले

शिकोहाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता जानू के नेतृत्व में रामलीला मंचन कमेटी के पदाधिकारी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र प्रताप से मिले। इस अवसर पर प्रतिनिध मंडल ने बड़ा बाजार की ऊबड़ खाबड़ सड़क की मरम्मत कराये जाने की मांग की।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष ने बताया भगवंत वाले बाग से लेकर पंजाब बैंक तक सड़क की हालत खराब है। सड़क में गड्ढे ज्यादा हो रहे हैं। कई बार शिकायत के बाद भी अभी तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोगों ने बताया कि अक्टूबर माह में राम बारात, महाराजा अग्रसेन जयंती एवं दुर्गा जयंती निकलती है।

नगरपालिका अधिषाशी अधिकारी ने तुरंत आश्वासन दिया कि भगवंत वाले बाग से लेकर पंजाब बैंक तक इंटरलाॅकिंग सड़क राम बारात से पहले बनवा दी जायेगी। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं रामलीला मंचन कमेटी ने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 790