शिकोहाबाद: निबंध में तृप्ति और भाषण में नूर फातिमा ने बाजी मारी

-बीडीएम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भारतीय संस्कृति में अंग्रेजी लेखकों के योगदान विषय पर हुई प्रतियोगिताएं

शिकोहाबाद। बीडीएम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्राचार्या प्रोफेसर गीता यादवेन्दु की अध्यक्षता में भारतीय संस्कृति के विस्तार में भारतीय अंग्रेजी लेखकों का योगदान विषय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें अंग्रेजी निबंध लेखन में तृप्ति और भाषण में नूर फातिमा ने बाजी मारी।

प्राचार्या ने बताया कि विद्यालय में 30 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे अंग्रेजी पाठ, अंग्रेजी वर्तनी, निबन्ध, भाषण व क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिसमें लगभग 50 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्राचार्या द्वारा प्रतियोगिता सप्ताह विषय पर भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार व प्रभाव के बारे में छात्राओं को बताया।

अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सीमा रानी जैन ने भारतीय संस्कृति के विस्तार में भारतीय अंग्रेजी लेखकों के योगदान के विषय में छात्राओं को जानकारी दी। निर्णायक मण्डल की भूमिका का निर्वहन प्रोफेसर शशिप्रभा तोमर, डॉ.नम्रता प्रसाद, डॉ. माया गुप्ता व असिस्टेंट प्रोफेसर समृद्धि ने किया। संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर निधि जायसवाल, डॉ. भावना दुबे ने किया।

अंग्रेजी पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर वाणी यादव, द्वितीय स्थान पर सुम्बुल व तृतीय स्थान पर नूर फातिमा रहीं। वर्तनी में प्रथम स्थान पर फातिमा, द्वितीय स्थान तृप्ति यादव एवं तृतीय स्थान पर वाणी यादव रहीं। निबन्ध में प्रथम स्थान तृप्ति यादव, द्वितीय सपना एवं तृतीय स्थान पर शिवानी रहीं।

भाषण में प्रथम नूर फातिमा, द्वितीय वाणी यादव एवं तृतीय स्थान पर तृप्तीय यादव रहीं। क्विज में प्रथम स्थान अंशिका, द्वितीय शुभि एवं तृतीय स्थान पर ऋतु रहीं। कार्यक्रम में समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। प्राचार्या ने छात्राओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर उत्साहवर्धन किया ।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814