टूंडला। पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह का जन्मदिन किसान दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
नगर के सुभाष चैराहा पर स्थित चौधरी साहब की प्रतिमा पर सुबह से ही माल्यार्पण करने वालों की भीड़ लग गयी। पालिका अध्यक्ष चौ भंवर सिंह, महाराज सूरज मल जाट एकता समिति के जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह जूरैल, रालोद के जिलाध्यक्ष देशराज सिंह, ओमप्रकाश एड, जगवीर सिंह, किशोर चैधरी, प्रधान राजेन्द्र सिंह, अमर सिंह पचहरे, इन्द्रपाल सिंह, पंकज चैधरी, रनवीर सिंह, लक्ष्मण सिंह, आचार्य राजवीर सिंह, निरंजन आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में भाजपाईयों ने भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह, दीपक चैधरी, आकाश शर्मा, दिनेश गुप्ता, सचिन जैन, सुशील पोनियां, रूपेश शुक्ला, रामतीर्थ चक आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में अन्तर्राष्ट्रीय गोमाता सेवा महासंघ द्वारा भी पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
उनमें लोकेन्द्र सिंह पोनिया, डाॅ गौतम सिंह नौहवार, उदयप्रताप सिंह, प्रदीप पाठक आदि उपस्थित रहे। सपाईयों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसमें महाराज सिंह धनगर, नौरंग सिंह यादव, संदीप यादव, सत्यवीर सिंह, कमल ंिसह दिवाकर, जसवीर यादव, केपी यादव आदि प्रमुख रहे।