शिकोहाबाद: इंडिया जीनियर प्रतियोगिता में बैठे 390 परीक्षार्थी

शिकोहाबाद। नगर के द एशियन सीनियर सैकेंड्री स्कूल में इंडिया जीनियर प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के 390 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई।

जसलई रोड स्थित द एशियन स्कूल में रविवार को इंडिया जीनियस अवार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के 390 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुई और डेढ़ बजे समाप्त हुई। इसमें कक्षा छह से 12 तक के कुल 390 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता संपूर्ण उत्तर प्रदेश में ऑल इंडिया स्टूडेंट वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा कराई जाती है। प्रतियोगिता में समिति के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने भी विद्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

विद्यालय प्रबंधक राजेंद्र यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेना छात्र-छात्राओं के मनोबल को बढ़ाता है। इंडिया जीनियस अवार्ड के सिटी कोऑर्डिनेटर आशुतोष वर्मा ने सफलता पूर्वक परीक्षा होने के लिए सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षक साथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर बृजेश यादव, शिवनाथ, आरुषि, राजकुमार, योगेश, अनस, शिवानी और रोहित आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814