फिरोजाबाद। हिंदू जागरण मंच की वीरांगना वाहिनी जिला चंद्रनगर की बहनों ने गांव जाखई के प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर बच्चों को राम मंदिर के बारे में जानकारी दी। साथ ही बच्चों को 22 जनवरी के दिन घरों में 11-11 दीपक जलाने का संकल्प दिलाया।
प्रांतीय महिला प्रमुख उर्वशी वर्मा ने बच्चों से प्रभु श्री राम एवं राम मंदिर के टूटने व पुनर्निर्माण के विषय में चर्चा की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। जिसका विधिवत शुभारम्भ 22 जनवरी को होगा। उस दिन सभी लोग अपने-अपने घरो में 11-11 दीपक जलाकर पुनः दीपावली मनाएं।
कार्यक्रम संयोजक पूनम चैहान जिला प्रमुख वीरांगना वाहिनी ने सभी बच्चे अपने घरों में 22 जनवरी को दीपक जलाने का संकल्प दिलाया। दुर्गेश यादव महानगर सह प्रमुख हिंदू जागरण मंच ने कहा कि 22 जनवरी को हम दूसरी दिवाली मनाएंगे।