शिकोहाबाद: प्रिंस अग्रवाल बने सीए

शिकोहाबाद। नगर के होनहार छात्र प्रिंस अग्रवाल ने सीए की परीक्षा पास कर अपना और परिवार का नाम रोशन किया है। प्रिंस के पिता अजय कुमार अग्रवाल एक व्यापारी हैं। उनकी नगर में बूरा और चीनी का थोक कारोबार है। प्रिंस ने इंटर मीडिएट ज्ञानदीप सीनियर सैकेंड्री स्कूल से पास की। इसके बाद स्नातक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से की। इसके बाद उसने गुरूगांव और पुणे में प्रशिक्षण लिया। प्रिंस ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दिवंगत बाबा अशोक कुमार अग्रवाल, चाचा मनीष कुमार अग्रवाल मां प्रिया अग्रवाल और भाई बहनों को दिया है। प्रिंस चार भाई बहनों में सबसे बड़ा है। उसकी बहन रितिका बीएएलएलबी, प्रांजल बीटेक और तुषार सीए की तैयारी कर रहा है। प्रिंस ने बताया कि उसका यूपीएससी परीक्षा पास करना उद्देश्य है। जिसके लिए वह तैयारी करने में जुट गया है।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814