शिकोहाबाद: किशोरी को बहला फुसला कर ले गया युवक

शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी को आवास विकास कॉलोनी निवासी समुदाय विशेष का युवक बहला फुसला कर ले गया। जब इसकी जानकारी पीड़िता के परिजनों को हुई तो उन्होंने किशोरी की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला।

इसके बाद किशोरी की मां ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदी के लिए प्रयास शुरु कर दिये हैं। बताया गया है कि किशोरी से समुदाय विशेष का युवक छह माह से चोरी छुपे बातें करता रहता था। बुधवार को जब परिजन बाजार गये थे, तभी युवक किशोरी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार का कहना है कि किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी फैसल अब्बासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदी के लिए दबिश दी जा रही हैं।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814