शिकोहाबाद: एसडीएम के नेतृत्व में होटलों पर की गई छापेमारी, मौके से चार कपल हुए बरामद

शिकोहाबाद। नगर में बने होटल एवं रैस्टोरेंटों में अवैध रूप से देह व्यापार जोरों पर चल रहा है। आए दिन पुलिस और प्रशासन द्वारा छापा मार कार्यवाही की जाती है, होटलों को सीज कर दिया जाता है, लेकिन लचर कार्यप्रणाली के चलते वह कुछ ही दिन बाद पुनः शुरू हो जाते हैं। जिसकी बजह से होटल संचालकों के हौसले बुलंद हैं।

बुधवार को एसडीएम आदेश सागर और सीओ प्रवीन कुमार तिवारी के साथ एसएचओ अनिल कुमार सिंह ने फोर्स को लेकर बालाजी मंदिर के आसपास के होटलों में छापा मार कार्यवाही की। इस दौरान होटल संचालकों में खलबली मच गई। इस दौरान पुलिस ने चार कपल को बरामद किया। पुलिस पकड़े गये कपल को लेकर थाने आई। यहां से पकड़ी गईं युवतियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। जबकि युवकों को थाने पर बैठा दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बालाजी के आसपास बने होटलों में देह व्यापार का धंधा जोरों पर चल रहा है। सुबह से शाम तक लड़के लड़कियां होटलों में आते रहते हैं। जिससे स्थानीय लोगों के बच्चों पर इसका विपरीत असर पड़ रहा है। क्षेत्रीय जनता ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह के होटल संचालकों पर सख्त कार्यवाही की जाए, जिससे यह देह व्यापार का धंधा बंद हो सके।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकारियों के साथ चेकिंग की गई थी। जिसमें चार कपल पकड़े गये। इनमें से युवतियों को हिदायत देकर छोड़ दिया है। जबकि लड़कों के परिजनों को बुलाया गया है।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814