फिरोजाबाद। राष्ट्रीय श्रमिक उ.मा. विद्यालय करबला प्रबंध समिति का चुनाव जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से आए पर्यवेक्षक राजकपूर प्रधानाचार्य राजकीय उ.मा. विद्यालय नारखी व दिनेश चंद्र शर्मा चुनाव निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में विधिवत सम्पन्न हुआ।
जिसमें सतीश चंद्र जैन को अध्यक्ष व तरूण सिंह चंदेल को प्रबंधक पद पर सर्वसम्मति से चुना गया। साथ समस्त पदाधिकारी पूर्व की भांति यथावत रहेंगे। यह जानकारी चुनाव अधिकारी दिनेश चंद्र शर्मा द्वारा दी गई है।