शिकोहाबाद: सेंट आरसीएस ने मेधावियों को बांटे पुरुस्कार

शिकोहाबाद। सेंट आरसीएस अकेडमी मोहल्ला शंभूनगर में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सभी कक्षाओं में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले मेधावी छात्रा छात्राओं को प्रमाणपत्र और मैडल प्रदान किये।

शतप्रतिशत अटेंडेंस के लिए मेधा रावत और माधुरी को पुरस्कार मिला। इसके अतिरिक्त पूरे सत्र में हुए कम्पटीशन्स जैसे ड्राइंग प्रतियोगिता, वाद-विवाद, डांस,गायन प्रतियोगिता में विजेता छात्रा छात्राओं को निदेशक सोमेश यादव द्वारा प्रमाण पत्र और मैडल्स प्रदान किये गए। प्रधानाचार्य पुष्पा यादव ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि वे इसी प्रकार आगे भी पढ़ाई करें। उन्होंने बच्चों को अन्य क्रियाकलापों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। स्कूल में आयोजित गतिविधियां छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। पुरुस्कार वितरण में केके, अंकित, विवेक, मयंक, अश्वनी, प्रिया, नैंसी, पूनम, कीर्ति, अजय और रजत आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814