शिकोहाबाद: डॉक्टर दंपत्ति को दी जान से मारने की धमकी

-पीड़ित दंपत्ति ने थाने में दी तहरीर, पुलिस मामले की जांच में जुटी

शिकोहाबाद। नगर के स्टेशन रोड स्थित एक हॉस्पीटल के संचालक डॉक्टर दंपत्ति को कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विवेक प्रिया हॉस्पीटल की संचालक डॉक्टर प्रिया यादव एवं डॉ. विवेक यादव निवासी नया एनक्लेव शिकोहाबाद ने थाने में शिकायती पत्र दिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि होली के दिन 25 मार्च को वह अपने परिवार व सगे संबंधियों के साथ अपने हाईवे किनारे स्थित प्लाट गांव भूड़ा पर होली मना रहे थे। तभी कुछ लोग उनके प्लाट में घुस आए और तमंचा लहराते हुए गाली गलौज करने लगे। जब इसका विरोध किया तो उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये।

पीड़िता डॉक्टर ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि वह घटना के बाद काफी भयभीत एवं असुरक्षित महसूस कर रही हूं। उसके परिवार के साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित की जा सकती है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मागं की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814