फिरोजाबाद: अच्छे संस्कारों द्वारा ही मनुष्य के व्यक्तित्व का निर्माण और विकास होता है-जेल अधीक्षक

फिरोजाबाद। नन्हें-मुन्हें बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से कोमल फाउंडेशन द्वारा एवं वरुणा सेवा ट्रस्ट वाराणसी के सहयोग से न्यू रामगढ़ में संस्कार शाला को संचालित किया गया है। संस्कारशाला में नन्हें-मुन्हें जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कराई जाएगी।

संस्कारशाला का शुभारंभ जिला कारागार के जेल अधीक्षक अरूण कुमार सिंह एवं विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार विजेता व कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक ने सभी बच्चों को पाठ्î सामग्री, बिस्किट, चॉकलेट आदि का वितरण किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक ने कहा कि शिक्षा मनुष्य के जीवन का सबसे कीमती तोहफा है, जो व्यक्ति के जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल देती है।

संस्कार मनुष्य के जीवन का सार हैं। अच्छे संस्कारों द्वारा ही मनुष्य के व्यक्तित्व का निर्माण और विकास होता है। जब मनुष्य में शिक्षा और संस्कार दोनों का विकास होगा, तभी वह परिवार, समाज और देश का विकास कर सकेगा। कार्यक्रम में संस्कारशाला की शिक्षिका वीनेश, शंकर लाल, संजीव कुमार, मीनू, लाखन सिंह, राजपाल सिंह, विजय यादव आदि मौजूद रहे।

 

praveen upadhyay
praveen upadhyay

शालू एक उत्साही और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी ताजगी और नवाचार के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक मुद्दों पर गहरी और संवेदनशील रिपोर्टिंग की है। शालू की लेखनी की विशेषता उनकी संवेदनशील दृष्टिकोण और सटीक तथ्यों की प्रस्तुति है, जो पाठकों को घटनाओं की वास्तविकता से रूबरू कराती है।

Articles: 1283