शिकोहाबाद: आग लगने से गेहूं की फसल जली, जंगल में भी भड़की आग

शिकोहाबाद। अलग-अलग थाना क्षेत्र अंतगर्त शुक्रवार को आग की घटनाएं सामने आईं। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र अंतगर्त दखिनारा में एक खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।

शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब दखिनारा निवासी एक किसान के खेत में खड़ी गेहूं की दो बीघा फसल हाईटेंशन तार टूट कर गिरने से जल गई। आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं नगला खंगर क्षेत्र अंतगर्त गांव कमथरी के जंगल में आग भड़क गई। जंगल में आग की सूचना मिलते ही आसपास के गांव के लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण आग को बुझाने के लिए दौड़ पड़े। इधर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई और कर्मचारियों ने लगभग सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814