शिकोहाबाद: पंखे पर लटका मिला व्यक्ति का शव, परिवार में कोहराम

शिकोहाबाद। नगर के मोहल्ला रहचटी में एक व्यक्ति का शव मकान के कमरे में पंखे पर लटका मिला। जानकारी होने पर परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को वीडियो बनाते हुए फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

सुरेंद्र सिंह (48) पुत्र रतन सिंह यादव निवासी केशवपुर थाना बरनाहल जिला मैनपुरी हाल निवास रहचटी का शव बुधवार सुबह कमरे में पंखे पर लटका हुआ मिला। मंगलवार शाम को परिवार के सभी सदस्य नसीरपुर के गांव बलारपुर गये थे। वह घर पर अकेले था। उसकी पत्नी रामा देवी अपनी पुत्री शोभा के साथ एक शादी समारोह में गए थे। इसी बीच रात में सुरेंद्र सिंह ने कमरे में लगे पंखे से रस्सी का फंदा बना कर आत्महत्या कर ली। जब परिजन घर आए तो चीख पुकार मच गई।

सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गी। पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमाटर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814