फिरोजाबाद: सपा प्रत्याशी ने चुनाव प्रसार के अंतिम दिन झौंकी ताकत

-जनसंपर्क कर लोगों से वोट देने का किया आव्हान

फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन सपा प्रत्याशी अक्षय यादव ने विधानसभा शिकोहाबाद व सिरसागंज में कार्यकर्ताओं के साथ पैदल भ्रमण कर लोगों से वोट देने का आव्हान किया।

सपा प्रत्याशी अक्षय यादव ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र बचाने का है। आप सभी जनता जनार्दन के आर्शीवाद से ईडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। हम लोग बाबा साहब के संविधान को बचाने निकले है। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सपा प्रत्याशी के लिए वोट देने की अपील की।

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा, सिरसागंज विधायक सर्वेश यादव, जसराना विधायक सचिन यादव, पूर्व एमएलसी डाॅ दिलीप यादव, रामवीर यादव, रमेश चंद्र चंचल, मीना राजपूत, अजीम भाई, मुकेश कुमार टीटू, केवी यादव, संदीप तिवारी, कमलेश यादव, जगमोहन यादव, नीरज यादव, आदर्श यादव उर्फ धन्नू, योगेश गर्ग, नीरज यादव, सतेंद्र जैन सौली, मनोज शंखवार के अलावा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558