शिकोहाबाद: बच्चों के विवाद में चले लाठी डंडे, मां और दो बेटा घायल

शिकोहाबाद। बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर एनसीआर दर्ज करा दी थी। जिसके बाद दोवारा दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये। दूसरे पक्ष ने वादी पक्ष के साथ जमकर मारपीट की। जिसमें मां और उसके दो बेटा घायल हो गये हैं। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।

नगला खंगर के गांव नगला कोटरा निवासी श्याम सिंह और ईश्वर दयाल पक्ष के बीच बच्चों के विवाद को लेकर चार मई को मारपीट हो गई थी। इसमें ईश्वर दयाल ने श्यामबाबू के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई थी। इसके बाद आठ मई को श्यामबाबू पक्ष के लोगों ने ईश्वर दयाल पक्ष के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान ईश्वर दयाल, उसका भाई बबलू और मां विष्णादेवी (50) के गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस ने ईश्वर दयाल की तहरीर पर श्यामबाबू पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर विगत तीन दिन से अस्पताल में भर्ती पीड़ित परिवार ने शनिवार को मीडिया के सामने अपनी पीढ़ा व व्यक्त की। पीड़ित का आरोप है कि उसने भाजपा के पक्ष में मतदान किया था। जिसकी बजह से उक्त लोगों ने उसके परिवार के साथ मारपीट कर दी।

आरोप है कि उक्त लोगों ने उसको पेड़ से बांध कर पीटा था, जब उसका भाई और मां बचाने आई तो उन्हें भी पीटा। इस संबंध में नगला खंगर के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा का कहना है कि दोनों पक्षों में बच्चों के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ है। इसमें मतदान के दिन वोट देने और ना देने का काई मामला सामने नहीं आया है।

 

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814