खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत को धमकी दी है।

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत को धमकी दी है। पन्नू ने सिख दंगों के 40 साल पूरे होने पर एअर इंडिया के विमानों पर हमले की चेतावनी दी है। उसने इंटरनेशनल यात्रियों से अपील की है कि वे भारत की यात्रा न करें।

पिछले कुछ दिनों में भारतीय विमान कंपनियों को 100 से अधिक धमकियां मिल चुकी हैं। इन धमकियों के बीच अब खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत को प्लेन उड़ाने की धमकी दी है। पन्नू ने कहा है कि सिख दंगों के 40 साल पूरे होने पर एअर इंडिया की फ्लाइट पर हमला हो सकता है। उसने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से 1 से 19 नवंबर तक एअर इंडिया में यात्रा न करने का आग्रह किया है।

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के आरोप में अमेरिका की FBI द्वारा वांटेड विकास यादव को दस महीने पहले गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उन्हें हत्या और अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया था। दिल्ली के एक व्यापारी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ शामिल होने का भी आरोप लगाया गया था।

अमेरिका भारत की जांच से संतुष्ट
हाल ही में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले की जांच पर कहा था कि हम सहयोग की सराहना करते हैं और भारत की जांच से संतुष्ट हैं। इस साजिश से जुड़ी जांच पर अपडेट देने के लिए हम भारत की प्रशंसा करते हैं, क्योंकि हम भी अपनी जांच पर उन्हें अपडेट करते रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जस्टिस डिपार्टमेंट के अभियोग में नामित अधिकारी अब भारत सरकार का कर्मचारी नहीं है।

गौरव झा
गौरव झा

गौरव झा एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जो विभिन्न विषयों पर गहन और सूचनाप्रद लेखन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी पत्रकारिता यात्रा में कई प्रमुख समाचार संस्थानों के साथ काम किया है और अपने निष्पक्ष और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग के लिए प्रशंसा प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों और तकनीकी समाचारों में उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता है। गौरव झा का उद्देश्य सदैव सच्चाई और निष्पक्षता के साथ पाठकों को सूचित करना है। पत्रकारिता के प्रति उनकी निष्ठा और जुनून उन्हें एक सम्मानित और विश्वसनीय पत्रकार बनाता है।

Articles: 44