फिरोजाबाद: पोल से गिरकर विद्युत कर्मी की मौत

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में तार बदलते समय पोल से छत पर गिरकर विद्युत कर्मी की मौत हो गई। वह ठेके पर काम कर रहा था। वह मूल रूप से मैनपुर का था। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया।

जनपद मैनुपरी के थाना कुसमरा के गांव गढ़ी हर्राय निवासी ऋषि 32 वर्षीय ठेकेदाी पर विद्युत तार बदलने का कार्य कर रहा था। तार बदलने का कार्य थाना उत्तर क्षेत्र मायापुरी में चल रहा था। ऋषि पोल पर चढ़कर पुरीाने तार उतार कर नए तार डालने का कार्य कर रहा था। उसी दौरान वह एक छत पर गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके गिरते ही लोगों में हडकंप मंच गया। वहां पर अन्य कर्मचारी भी एकत्रित हो गए।

वह लोग ऋर्षि को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आएं। जहाॅ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की पुष्टि होते ही सभी भाग गए। पता चलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गऐ। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक के तीन बच्चे है।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558