शिकोहाबाद: वृद्ध ने किया आत्महत्या का प्रयास, बचाया

शिकोहाबाद। भूड़ा नहर पुल के समीप एक वृद्ध ने शनिवार दोपहर नहर में कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद रेस्क्यू करने वाली टीम ने उसे बचा लिया। ग्राम प्रदान को फोन कर वृद्ध के परिजनों को बुलाया और वृद्ध को उनके सुपुर्द कर दिया। राजकुमार पुत्र चेतराम निवासी आरोंज शनिवार दोपहर भूड़ा नहर पर पहुंचे। यहां वह काफी देर तक बैठे रहे और अचानक नहर में छलांग लगा दी। वृद्ध को नहर में कूदते देख शुक्रवार शाम को डूबे युवकों की तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम की नजर पड़ गई। टीम के सदस्यों ने वृद्ध को तत्काल नहर से डूबने से पहले ही निकाल लिया। मौके पर आरोंज के ग्राम प्रधान को बुलाकर वृद्ध उनके सुपुर्द कर दिया। इसके बाद वह घर चला गया।

 

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 881