शिकोहाबाद: कॉलेज की टीम ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, सम्मानित

शिकोहाबाद। मंडलीय माध्यमिक विद्यालयी सुब्रत फुटबॉल 17 वर्ष आयु वर्ग की बालक की प्रतियोगिता मथुरा में आयोजित की गई। जिसमें प्रहलाद राय टीकमानी सरस्वती इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने आगरा, मथुरा और मैनपुरी की टीमों को हराकर विजेता बनी। टीम के सभी सदस्यों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फिरोजाबाद जिले का नाम रोशन किया। फुटबल में विजेता बनी टीम ने राज्य स्तर पर लखनऊ में टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस पर विद्यालय के नवागत प्रधानाचार्य महेश सिंह दुबे का उप प्रधानाचार्य अजय शर्मा खेल प्रभारी हरीसिंह ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर तथा आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान समस्त आचार्य बंधुओ ने हर्ष व्यक्त किया।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 881