शिकोहाबाद: केंटर चालक ने लोडर वाहन को रौंदा, एक की मौत

शिकोहाबाद। केंटर चालक ने एक लोडर वाहन को टक्कर मार दी, जिससे लोडर वाहन में सवार एक पशु व्यापारी की अस्पताल में मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

बुधवार सुबह नौशहरा पुल के पास तीन पहिया लोडर वाहन को पीछे से तेज रफ्तार आ रही केंटर ने टक्कर मार दी। जिससे लोडर वाहन में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि तीन अन्य को भी चोटें आई। हादसे के बाद लोडर वाहन सवारों में चीक पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति भूरी (50) पुत्र फूल सिंह बघेल निवासी ओडरा थाना एका को मृत घोषित कर दिया।

जबकि दुर्घटना में समद (20) अयान (17) और फरान 12 आंशिक रूप से घायल हो गये। जिनका इलाज सीएचसी शिकोहाबाद पर चल रहा है। हादसे की जानकारी होते ही मृतक के परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि फूल सिंह पशु खरीद-बेचने का कार्य करते हैं। यह लोग जसवंत नगर में पशु पेंठ में गये थे। वहां से लौट रहे थे, तभी नौशहरा के समीप केंटर ने लोडर वाहन में टक्कर मार दी, जिसमें भूरी सिंह की मौत हो गई।

Dinesh
Dinesh

दीनेश वशिष्ठ एक अनुभवी और समर्पित पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी गहन समझ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पत्रकारिता में कई वर्षों का अनुभव अर्जित किया है। दीनेश की विशेषता उनकी गहरी शोध क्षमता और सत्य को उजागर करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है और उनके रिपोर्ट्स ने समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

Articles: 814