फिरोजाबाद: मकान के बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी की ढाय गिरने से मजदूर की दबकर मौत

-परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर काटा हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के मौहल्ला हिमांयुपूर में एक मकान में बेसमेंट की खुदाई का काम चल रहा था। जिसमें एक मजदूर की मिट्टी की ढाय के नीचे दबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने शव को मौके से उठने नहीं दिया है।

जानकारी के मुताबिक थाना फरिहा के गांव सुनाव निवासी लवकुश (24) बेलदारी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमांयुपुर में किराए के मकान में रहता था। मोहल्लें मे ही एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। जिसमें वह पिछले पांच दिन से बेलदारी करने के लिए जा रहा था। बुधवार को लवकुश अंदर बेसमेंट की खोदाई कर रहा था। तभी मिट्टी की ढाय लवकुश को ऊपर गिर गई। जिसमें वह दब गया।

जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मजदूरों और परिजन ने मिलकर उसे बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजन में कोहराम मच गया। परिजन उसके शव को घटना स्थल पर ले आए और सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही थाना दक्षिण पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक परिजन दस लाख रू. के मुआवजा देने की मांग कर रहे है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों का हंगामा जारी है। अभी तक परिजनों ने मौके से शव को उठने नहीं दिया है

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558