फिरोजाबाद: हाईवे पर ट्रॉला से टकराई टूरिस्ट बस 15 घायल

-नोएडा से सवारियां लेकर बिधूना जा रही थी वोल्वो स्लीपर बस

फिरोजाबाद। शनिवार सुबह नोएडा से सवारियां लेकर बिधूना जा रही एक बोल्वो स्लीपर बस थाना सिरसागंज क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर ट्रॉला से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार 15 यात्री घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। इनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसा शनिवार सुबह हुआ। जहां नोएडा से बोल्वो स्लीपर बस यात्रियों को लेकर इटावा के बिधूना जा रही थी। जैसे ही बस थाना सिरसागंज नेशनल हाईवे पर पहुंची, तभी अचानक ड्राइवर को झपकी आ गई। जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है। पुलिस ने बताया कि बस में सवार 15 यात्री घायल हुए हैं।

जिनमें से जगराम पुत्र कन्हैयालाल निवासी बेला बिधूना, अमन यादव पुत्र वरन यादव निवासी कानपुर, हरीश पुत्र महेंद्र निवासी करहल मैनपुरी और वीरेंद्र पुत्र बंशीलाल निवासी फफूंद औरैया की हालत गंभीर है, जिनका इलाज चल रहा है। मामूली रूप से घायल यात्रियों को उपचार के बाद गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558