फिरोजाबाद: दो भाइयों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग

-गोली लगने से पड़ोस की महिला हुई घायल

फिरोजाबाद। थाना जसराना क्षेत्र में शराब पीकर दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई। गोली चलने से एक पड़ोस की महिला घायल हो गई। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है।

थाना जसराना क्षेत्र के गांव कटैना हर्षा में बुधवार देर रात्रि दो भाई टिल्लू और सर्वेश के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई। फिर दोनों भाइयों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के बीच ही दोनों में से किसी भाई ने गोली चला दी। जिससे छत पर सो रही महिला सुनीता देवी पत्नी राघव सिंह घायल हो गई। गोली की आवाज सुन आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं, झगड़ा कर रहे दोनों भाई मौके से फरार हो गए। गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को ट्रॉमा सेंटर भिजवाया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा रेफर कर दिया गया।

एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया की दो भाइयों के बीच शराब पीकर झगड़ा हुआ था, जिसमें गोली चलने से एक महिला घायल हुई है। जिसे ट्रॉमा सेंटर से आगरा रेफर किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। आरोपी अभी फरार हैं। महिला के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558