फिरोजाबाद: डिलीवरी के दौरान गर्भवती महिला की मौत

-परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, दो साल पहले हुई थी शादी

फिरोजाबाद। अस्पताल में भर्ती कराई गई गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। महिला की दो साल पहले ही शादी हुई थी। विवाहिता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

हाथरस निवासी 24 वर्षीय मानू की शादी दो वर्ष पूर्व फिरोजाबाद के बड़ा मिर्जा निवासी योगेश कुमार के साथ हुई थी। परिजनों ने बताया कि मानू गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल के सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां हाल नार्मल थी। परिजनों ने बताया कि मानू ने अपने पति से समोसे खाने की फरमाइश की थी। पति समोसे लेने के लिए गया था। तभी उसके दर्द शुरू हो गया। डाक्टरों को मौके पर बुलाया गया। इससे पहले ही डाक्टर उसका आपरेशन कर पाते। महिला ने दम तोड़ दिया।

महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डाक्टरों का कहना था कि दर्द होने पर महिला का ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। जिसकी वजह से महिला की मौत हुई है। वहीं परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पति चूड़ी का काम करता है। पुलिस ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने इन पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2558