फिरोजाबाद: कांग्रेस महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने उपचुनावों में इंडिया गठबंधन को मिली जीत पर जताया हर्ष

फिरोजाबाद। सात राज्यों के 13 विधानसभा सीटो पर उपचुनावों में इंडिया गठबंधन की दस सीटों पर जीत हासिल करने पर कांग्रेसियों ने हर्ष व्यक्त कर मिष्ठान वितरण किया।

रविवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडे के आह्वान पर महानगर अध्यक्ष साजिद बेग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सदर बाजार में उपचुनावों में कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की बंपर जीत पर ढोल नगाड़े बजाकर हर्ष व्यक्त किया। साथ ही राहगीरों को मिष्ठान वितरण किया।

इस दौरान पूर्व जिला महासचिच आशीष तिवारी, सेबादल नगर अध्यक्ष नुरुल हूदा लाला राईन, पीसीसी शफात खान, हाजी नसीर अहमद, शहवाज खान, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चाँद कुरैशी, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष मिर्जा मजहर, खुस्तर आदिल, आमिर अंसारी आदि मौजूद रहे।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2566