फिरोजाबाद: बीएससी की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

-खेत पर लगे पेड़ पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

फिरोजाबाद। थाना अरांव क्षेत्र में एक बीएससी फाइनल की छात्रा ने खेत पर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव पेड़ पर लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

थाना अरांव क्षेत्र के गांव कुढीना निवासी 24 वर्षीय शिवानी बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि बुधवार को वह खेत पर भैंस बांधने के लिए गई थी। उसके बाद वह घर वापस लौटकर नहीं आई। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। कुछ देर बाद उनके परिवार की ही एक महिला खेत पर घास लेने के लिए गई थी। जहां उन्हें आम के पेड़ पर शिवानी का शव लटका हुआ मिला। उनकी चीख निकल गई। उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिजनों का कहना है कि वह खेत पर भैंस बांधने के लिए गई थी और उसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटी थी। पता नहीं उसके मन में क्या था जिसकी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। इंस्पेक्टर अरांव का कहना है कि युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

Ravi
Ravi

रवि एक प्रतिभाशाली लेखक हैं जो हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपनी अनूठी शैली और गहन विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। उनकी लेखनी में जीवन के विविध पहलुओं का गहन विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल भावनाओं की अभिव्यक्ति होती है। रवि के लेखन का प्रमुख उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना और पाठकों को आत्मविश्लेषण के लिए प्रेरित करना है। वे विभिन्न विधाओं में लिखते हैं,। रवि की लेखनी में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक मुद्दे और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय समावेश होता है।

Articles: 2476